Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडपरीक्षा केंद्रों को जा रहे परीक्षार्थियों एवं एम्बुलेंस की आवाजाही में कोई...

परीक्षा केंद्रों को जा रहे परीक्षार्थियों एवं एम्बुलेंस की आवाजाही में कोई व्यवधान न हो उत्पन्न: ऋतु खण्डूडी भूषण

देहरादून में पंचम विधानसभा के बजट सत्र की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष, ऋतु खण्डूडी भूषण ने महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में शासन, पुलिस प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सत्र के सुचारू संचालन के लिए निर्णय लिए गए।

विधानसभा अध्यक्ष ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए और किसी भी सुरक्षा चूक को रोकने की बात कही। इसके अलावा, आगामी सत्र के दौरान पहली बार ई-नेवा (नेशनल ई विधान एप्लिकेशन) का उपयोग किया जाएगा, और आई.टी.डी.ए. को तकनीकी समर्थन के लिए इंजीनियर नियुक्त करने के निर्देश दिए गए।

सत्र के दौरान प्रवेश पत्र के बिना विधानसभा परिसर में वाहन लाने पर रोक और छात्रों की बोर्ड परीक्षा में किसी प्रकार की रुकावट न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने मोबाइल फोन के उपयोग पर भी रोक लगाई और सत्र की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग और वेबकास्टिंग की व्यवस्था की।

विधानसभा सत्र के दौरान विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा भी आयोजित हो रही है, इस बात को ध्यान में रखते हुए, विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल बसों या अन्य किसी भी साधन से परीक्षा केंद्रों को जा रहे परीक्षार्थियों एवं एम्बुलेंस की आवाजाही में कोई व्यवधान उत्पन्न न होने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से परीक्षा के लिए जा रहे बच्चों के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात की, जिसमे ट्रैफिक एडवाइज़री, स्कूलों को एडवाइज़री सुनिश्चित करें ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अग्निशमन विभाग, चिकित्सा सेवा, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पानी और सफाई व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष, ऋतु खण्डूडी भूषण

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments