Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडभाजपा ने कांग्रेस पर स्मार्ट मीटर विरोध का आरोप लगाया

भाजपा ने कांग्रेस पर स्मार्ट मीटर विरोध का आरोप लगाया

भाजपा ने कांग्रेस पर बिजली चोरों के संरक्षण का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार का स्मार्ट मीटर के विरोध प्रायोजित है। प्रदेश प्रवक्ता और राजपुर विधायक खजान दास ने कहा कि देशभर में स्मार्ट मीटर से हो रही बिजली बचत से उपभोक्ताओं को लाभ मिल रहा है, और कांग्रेस शासित राज्यों में भी इसका लाभ उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में स्मार्ट मीटर के विरोध के जरिए आम लोगों और प्रदेश को नुकसान पहुंचाना चाहती है।

खजान दास ने यह भी कहा कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत रियल टाइम में मोबाइल ऐप पर देखने की सुविधा मिलेगी, जिससे बिजली का सही उपयोग बढ़ेगा और बिलिंग में त्रुटियां भी खत्म होंगी। इसके साथ ही, राज्य में प्रीपेड टैरिफ़ के तहत उपभोक्ताओं को छूट भी मिलेगी।

वहां तक कि अन्य राज्यों में, जैसे जम्मू कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में लगभग 28 लाख उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जाने का प्रस्ताव है। खजान दास ने कहा कि कांग्रेस का विरोध राजनीति से प्रेरित है और वह नहीं चाहती कि उपभोक्ताओं को बिजली बचत से फायदा मिले।

उन्होंने अंत में कहा कि प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के फैसले के साथ है और राज्य के विकास कार्यों में एकजुटता से सहयोग कर रही है।

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments