Wednesday, October 21, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसरकारी विद्यालयों में गूंजेगी ढोल-दमाऊ और मशकबीन की धुनः डॉ. धन सिंह...

सरकारी विद्यालयों में गूंजेगी ढोल-दमाऊ और मशकबीन की धुनः डॉ. धन सिंह रावत

प्रदेश सरकार ने नई शिक्षा नीति-2020 के तहत सरकारी विद्यालयों में नवाचारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। विद्यालयों में लोकधुन कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिसके तहत 380 राजकीय विद्यालयों में स्थानीय संगीत, कला, और वाद्य यंत्रों की शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही, 12 जनपदों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स बनाए जाएंगे, जहां छात्रों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण मिलेगा।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि इन योजनाओं के लिए भारत सरकार द्वारा समग्र शिक्षा परियोजना के तहत बजट प्रावधान किया गया है। साथ ही, बच्चों की तर्क शक्ति विकसित करने के लिए अभिरूचि परीक्षण कार्यक्रम भी शुरू किया जाएगा, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार हो सकें। इसके अलावा, “सुपर 100” कार्यक्रम का दायरा बढ़ाकर 200 किया जाएगा, ताकि अधिक छात्रों को मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा सके।

डॉ. रावत ने राज्य की शिक्षा प्रणाली में सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि शैक्षिक संकेतकों में सुधार हुआ है, जैसे सकल नामांकन अनुपात (GEA) और शुद्ध नामांकन अनुपात (NER) में वृद्धि और ड्रॉपआउट दर में कमी।

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments