Wednesday, October 21, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडएम्स ऋषिकेश में स्वच्छता पखवाड़ा, जन जागरूकता अभियान आयोजित

एम्स ऋषिकेश में स्वच्छता पखवाड़ा, जन जागरूकता अभियान आयोजित

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कहा गया कि शरीर को निरोगी रखने के लिए स्वच्छता अपनाना जरूरी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में इन दिनों देश भर के स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति दैनिक जीवन में साफ-सफाई के प्रति विशेष ध्यान रखें और स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रेरित हो सके। इसी क्रम में एम्स ऋषिकेश में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से रोगियों उनके तीमारदारों और संस्थान के स्टाफ को स्वच्छता अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के पहले चरण में संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने हेल्थ केयर वर्करों सहित स्टाफ को स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलायी।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत की परिकल्पना तभी साकार होगी जब प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के प्रति संकल्पित होगा। कहा कि शरीर को निरोगी बनाए रखने के लिए स्वच्छता बरतनी बहुत जरूरी है। चिकित्सा अधीक्षक प्रो0 सत्या श्री ने स्वस्थ समाज के लिए मिशन के रूप में कार्य करने की बात कही।

उन्होंने चिकित्सीय पेशे सहित प्रत्येक क्षेत्र में स्वच्छता को एक अभियान के तौर पर संचालित करने की आवश्यकता बतायी।

स्वच्छता अभियान की समन्वयक डाॅ. पूजा भदौरिया ने कहा कि स्वच्छता की शुरूआत हमें स्वयं से ही करनी होगी। कहा कि इस वृहद अभियान में सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है। संस्थान के विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वच्छता कार्यक्रमों के दौरान नुक्कड़ नाटकों का आयोजन, विशेष साफ-सफाई अभियान, पोस्टर और वाल पेन्टिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments