Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसड़क दुर्घटना में खाई में गिरे व्यक्तियों के लिए देवदूत बनी पौड़ी...

सड़क दुर्घटना में खाई में गिरे व्यक्तियों के लिए देवदूत बनी पौड़ी पुलिस

आज प्रातः 09:26 बजे थाना #लक्ष्मणझूला पर कंट्रोल रूम द्वारा सूचना दी कि एक #वाहन हिलटॉप रोड भूतनाथ मंदिर के पास से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। इस सूचना पर तत्काल लक्ष्मणझूला से उपनिरीक्षक हेमकांत सेमवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम, फायर एवं आपदा टीम राहत एवं बचाव कार्य हेतु राहत उपकरण सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर जाकर जानकारी प्राप्त हुई कि वाहन (ब्रेजा कार) संख्या- DL-2CBC 5442 जो पशुलोक बैराज से नीलकंठ की तरफ जा रही थी वाहन की गति अधिक होने के कारण तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई है जिसमें में 02 व्यक्ति सवार थे। घायल व्यक्तियों को पुलिस व फायर टीम द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकालकर 108 एम्बूलेन्स के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

 

Reported By: Tilak Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments