Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडदिल्ली में बीजेपी की बढ़त, महेंद्र भट्ट ने की सीएम धामी की...

दिल्ली में बीजेपी की बढ़त, महेंद्र भट्ट ने की सीएम धामी की सराहना

दिल्ली में मतगणना अभी निरंतर जारी है लेकिन शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को यहां पर बड़ी जीत मिलती हुई नजर आ रही है। तो वही इन रुझानों को देखते हुए उत्तराखंड में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक उत्साह देखने को मिल रहा है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी जीत की तरफ अग्रसर है इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि दिल्ली की जनता अब आम आदमी की पार्टी के चेहरे को पहचान चुकी है आम आदमी पार्टी ने केवल दिल्ली में भ्रष्टाचार किया और जनता को गुमराह करने का काम किया उसी का परिणाम है कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी को भरपूर आशीर्वाद दिया है तो वहीं महेंद्र भट्ट ने यह भी कहा कि उत्तराखंड के प्रवासी जो दिल्ली में चुनाव लड़ रहे हैं वह भी बड़ी जीत की तरफ अग्रसर हैं वहीं महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना करते हुए कहा की सीएम धामी ने दिल्ली जबरदस्त प्रचार प्रसार किया और इस जीत में एक अहम भूमिका निभाई।

 

महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments