Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडकार्यशाला में जागरूकता से उजागर हुए नए आयाम

कार्यशाला में जागरूकता से उजागर हुए नए आयाम

देहरादून : हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित विकास भवन के सभागार में हेम्प संभावना से समृद्धि कार्यशाला का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यशाला की शुरुआत हुई, जिसमें हेम्प (भांग) के औद्योगिक और व्यावसायिक उपयोग को लेकर जागरूकता फैलाई गई। विशेषज्ञों ने बताया कि हेम्प से कागज, बोर्ड, ईंट, फाइबर, इत्र, फर्नीचर, कॉस्मेटिक्स, कपड़ा और तेल जैसे कई उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं, जो पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ हैं।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हेम्प से बनने वाला बिल्डिंग मटेरियल राज्य के लिए एक नई दिशा खोल सकता है और इससे किसानों को भी आर्थिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि विदेशों में इसकी खेती बड़े स्तर पर हो रही है और उत्तराखंड में भी इसके लिए उपयुक्त वातावरण है।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस बात पर जोर दिया कि भांग, जो धार्मिक रूप से भगवान शिव को प्रिय मानी जाती है, अब आर्थिक और औद्योगिक क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रही है, जिससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी।

देखे वीडियो

संसद हरिद्वार , त्रिवेंद्र रावत

विधायक रानीपुर आदेश चौहान ने कहा कि भांग के औषधीय पौधे से आज मानव कल्याण के लिए कई प्रयोग किए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि आज की कार्यशाला निश्चित ही एक जनोपयोगी साबित होगी।

देखे वीडियो

आदेश चौहान विधायक
फाउंडर गोहेम्प ने बताया कि भांग रोटी,कपड़ा ,मकान के साथ ही स्वास्थ्य की भी प्रतिपूर्ति करता है ये एक रोजगार का अच्छा साधन भी है।

देखे वीडियो

Reported By : Rajesh Kumar

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments