Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeअपराधखूनी संघर्ष में आधा दर्जन लोग हुए घायल

खूनी संघर्ष में आधा दर्जन लोग हुए घायल

बीते दिन रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहेरा गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।
देखते देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे।

देखे वीडियो

इस झगड़े में आधा दर्जन लोग घायल होने की सूचना है जिनमें कुछ महिलाओं के भी शामिल होने की बात सामने आई है ।
मिली जानकारी के अनुसार विवाद किसी छोटे मुद्दे पर शुरू हुआ था लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। झगड़े में लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर भी बरसाए गए। घटना के दौरान गांव में अफरातफरी मच गई और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर माहौल को शांत किया। हालांकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल एक पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की भी पहचान कर रही है और जल्द ही सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। झगड़े में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

Praveen Bhardwaj

Reported By : Praveen Bhardwaj

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments