Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडरुड़की विधायक बत्रा के खिलाफ मीडिया का विरोध, मुख्यमंत्री कार्यक्रम का बहिष्कार

रुड़की विधायक बत्रा के खिलाफ मीडिया का विरोध, मुख्यमंत्री कार्यक्रम का बहिष्कार

हरिद्वार: पहले पूर्व भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह फिर विधायक उमेश शर्मा, फिर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बाद अब रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा संगठन और सरकार की किरकिरी बन रहे हैं। विधायक द्वारा कल मीडिया कर्मियों को अनाधिकार स्वयं बोर्ड बैठक से बाहर करने से मीडिया कर्मियों में रोष है और पत्रकारों ने विधायक के इस आचरण के खिलाफ रुड़की में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। जिससे संगठन व सरकार सकते में है।

कल रूड़की नगरनिगम बोर्ड बैठक में विधायक प्रदीप बत्रा ने बैठक से पत्रकारों को बाहर कर दिया था। कुछ मीडिया कर्मियों ने उनपर धक्का मुक्की व उनके गनर पर मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया है। जिससे माहौल गर्माया हुआ है।
मीडिया कर्मियों ने इसके बाद विधायक के आचरण को लेकर नारेबाजी की और निर्णय लिया कि विधायक या तो अपने आचरण पर माफी मांगे अन्यथा रुड़की पहुंच रहे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का भी बहिष्कार किया जाएगा। इससे माहौल गरमा गया है।

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान से उपजा आक्रोश अभी थमा नहीं है कि अब एक विधायक के कारण यह दूसरी समस्या मुख्यमंत्री सरकार और संगठन के सामने आ गई है। मुख्यमंत्री दोपहर में रुड़की पहुंच रहे हैं। फिलहाल संगठन का प्रयास है कि मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व यह विवाद शांत हो जाए।

 

Reported By: Ramesh Khanna

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments