Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसार्वजनिक स्थान पर शराब पीना पड़ा भारी

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना पड़ा भारी

देहरादून

हरिद्वार की श्यामपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों और ढाबों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है ।
इसी क्रम में श्यामपुर की पुलिस ने कांगड़ी स्थित UK ढाबा पर शराब पिलाते हुए पकड़ने पर संचालक और पीने वालों पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
पुलिस टीमों ने छापेमारी कर के 24 लोगों पर 81 पुलिस एक्ट के तहत चलानी कार्यवाही करते हुए 12000 रुपए का संयोजन शुल्क भी वसूला है।

देखे वीडियो:

पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना और पिलाना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि हरिद्वार शहर में शराब बंदी के कारण हरिद्वार के बॉर्डर एरिया में शराब की दुकानें खुली हुई है और इन दुकानों के अगल बगल खाना बनाने खिलाने वालों की दुकान भी है।जिस कारण शराबियों का जमावड़ा हमेशा जमा रहता है।

 

Reported By: Praveen Bhardwaj

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments