Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडलाखों की संख्या में लोगों ने उठाया शिविरों का लाभ

लाखों की संख्या में लोगों ने उठाया शिविरों का लाभ

क्राइम पेट्रोल: उत्तराखंड सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सेवा, सुशासन और विकास” कार्यक्रम के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों का प्रदेशभर में शानदार समापन हुआ। इन शिविरों ने जनता और सरकार के बीच की दूरी को कम करते हुए सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित ये शिविर 22 से 30 मार्च तक राज्य के सभी जिलों, विधानसभा और ब्लॉक स्तरों पर आयोजित किए गए, जिनमें भारी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया।

शिविरों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों में लोगों को सीधा लाभ पहुंचाया। निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान भारत योजना, छात्रवृत्तियाँ, स्वरोजगार योजनाएं और पेंशन शिविरों के माध्यम से हजारों लोगों को राहत मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी है और भविष्य में भी इसी तरह के शिविरों के आयोजन की योजना है।

जनता ने इन शिविरों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार की नीतियां अब कागजों तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनके जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments