Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडभाजपा की नवरात्र में बढ़ी बेचैनियां

भाजपा की नवरात्र में बढ़ी बेचैनियां

हरिद्वार में नवरात्र शुरू होने के साथ ही भाजपा नेताओं और विधायकों की बेचैनियां भी बढ़ गई हैं। दरअसल धामी मंत्रिमंडल में खाली पांच कुर्सियों को भरा जाना है। साथ ही नेता कार्यकर्ताओं को भी दायित्वों से नवाजे जाने की खबरें हैं हालांकि खबरें बहुत पहले से तैर रही हैं लेकिन इस बार नवरात्र में इनके साकार होने का अनुमान है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री इसके लिए दिल्ली दौड़ भाग भी कर आए हैं।अब सभी को घोषणा की प्रतीक्षा है।

इस बार मंत्री पद से हरिद्वार की झोली भरने की पूरी संभावना है। क्योंकि हरिद्वार जनपद ही नहीं बल्कि लोकसभा के अधीन किसी विधानसभा का भी मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं है। हरिद्वार के तीन विधायकों में से दो मदन कौशिक व आदेश चौहान के मंत्रिमंडल में शामिल होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।साथ ही कुछ नेता कार्यकर्ताओं को भी सरकार के अहम पद मिल सकते हैं।

इनमें जिले के पूर्व विधायकों और संगठन में पदाधिकारियों, पुराने कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हो सकते हैं। फिलहाल घोषणा की प्रतीक्षा में सभी व्यग्र हैं।

 

Reported By: Ramesh Khanna

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments