Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडतेज़ रफ़्तार का कहर, चार मजदूरों की मौत, दो घायल

तेज़ रफ़्तार का कहर, चार मजदूरों की मौत, दो घायल

13 मार्च 2025 को थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत उत्तरांचल हॉस्पिटल, निकट साई मन्दिर के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हुई। मर्सिडीज कार चालक द्वारा तेज गति और खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए चार मजदूरों और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी पहचान मंशाराम (30 वर्ष), रंजीत (35 वर्ष) और दो अज्ञात व्यक्तियों के रूप में हुई।

साथ ही, स्कूटी सवार दो लोग, धनीराम और मो0 शाकिब गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए उत्तरांचल अस्पताल में भर्ती किया गया और बाद में दून राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मृतकों के शवों को राजकीय चिकित्सालय लाकर पंचायतनामे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही शुरू की गई और वाहन चालक की तलाश के लिए चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल क्षेत्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटनाक्रम की जानकारी ली।

अजय सिंह, एसएसपी देहरादून

 

Reported By: Shiv Narayan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments