Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडवेडिंग डेस्टिनेशन पर सरकार की बड़ी पहल, कांग्रेस का सवाल

वेडिंग डेस्टिनेशन पर सरकार की बड़ी पहल, कांग्रेस का सवाल

उत्तराखंड में वेडिंग डेस्टिनेशन को लेकर एक तरफ प्रदेश सरकार अब सकारात्मक पहल में जुटी है तो वहीं कांग्रेस ने इसे जनमुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को उत्तराखण्ड में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा का आवाहन किया है। प्रधानमंत्री के आवाहन के बाद अब प्रदेश सरकार इस दिशा में बड़ी पहल कर रही है।

विपक्षी पार्टी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। ऐसे में प्रदेश सरकार जनता का ध्यान बांटने के लिए इस तरह की बातों को आगे कर रही है।

शीशपाल बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस

 

प्रदेश के पर्यटन एवं धर्मस्व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इसको लेकर एक बैठक की है और तमाम निर्देश भी दिए हैं। गढ़वाल और कुमाऊं के तमाम ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर लोग आते हैं और ऐसे में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने का काम किया जाएगा।

सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री

 

Reported By: Arun Sharma

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments