Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमहेंद्र भट्ट के पुतले को बम से उड़ाने की भाजपा कांग्रेस ने...

महेंद्र भट्ट के पुतले को बम से उड़ाने की भाजपा कांग्रेस ने की निंदा, कहा- हिंसा नहीं होनी चाहिए

विधानसभा सत्र से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। बीती रात बेरोजगार संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पुतला बनाकर उसे बम से उड़ाया गया और धमकी देते हुए कहा कि ये अभी सिर्फ सांकेतिक है। जिसको लेकर प्रदेश में एक बार फिर विवाद बढ़ गया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान का कहना है कि लोकतंत्र में सभी को विरोध करने का अधिकार है लेकिन इस तरीके से प्रदेश को किस ओर ले जा रहा है यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

मनवीर चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा

 

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करश‌माहरा ने भी इस विरोध की निन्दा की और कहा कि विरोध करो आंदोलन करो लेकिन उत्तराखंड में हिंसा की कोई जगह नहीं।

करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments