Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडचारधाम यात्रा से पहले डीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

चारधाम यात्रा से पहले डीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

हरिद्वार जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भ्रमण कर आगामी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागों को जरुरी निर्देश दिए।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने यात्रियों के ठहरने, खाने, पंजीकरण आदि व्यवस्थाएं समय से पहले दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा रजिस्ट्रेशन की व्यवस्थाएं ऐसी हों कि इसके लिए श्रृद्धालुओं को भटकना न पड़े। उल्लेखनीय है कि गतवर्ष चारधाम यात्रा शुरू होते ही व्यवस्थाएं चरमरा गई थी।बाद में रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ाए गए लेकिन पूरा दिन लाईनों में लगने के बाद भी यात्रियों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ।

गुस्साए यात्रियों ने इसके लिए कई मर्तबा एसडीएम व पर्यटन अधिकारियों का घेराव किया। पंजीकरण न मिलने पर हजारों की संख्या में यात्रियों को बिना यात्रा के ही वापस लौटना पड़ा था।

 

कर्मेंद्र सिंह , जिलाधिकारी हरिद्वार

 

Reported By: Ramesh Khanna

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments