Wednesday, October 21, 2026
 dipr
Homeअपराधउत्तराखंड में 4 क्विंटल गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड में 4 क्विंटल गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो:  “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ के निर्देशन में STF और ऊधमसिंहनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में थाना पुलभट्टा क्षेत्र से 4 क्विंटल 34 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी राजू अली, उत्तर प्रदेश के लखीमपुरखीरी का रहने वाला है और एक आयशर कैंटर (UK06CB4534) के माध्यम से झारखंड से मादक पदार्थ लेकर उत्तराखंड आ रहा था। जब्त गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि वह पेशे से ड्राइवर है और अक्सर झारखंड, उड़ीसा, बिहार जैसे राज्यों से सामान लाने के बाद वापसी में नशे की खेप लेकर आता है। इस बार वह रुद्रपुर की एक प्लाई फैक्ट्री से एसी लेकर गया था, और झारखंड से सुरेश गुप्ता नामक व्यक्ति के कहने पर गांजा लेकर लौट रहा था।

इस मामले में थाना पुलभट्टा पर FIR संख्या 52/2025 दर्ज कर NDPS एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि सुरेश गुप्ता की तलाश जारी है।

इस उल्लेखनीय कार्रवाई पर डीजीपी दीपम सेठ ने पुलिस टीम को नगद इनाम और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई उत्तराखंड पुलिस की सतर्कता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

जनहित में अपील:
नशे के खिलाफ चल रहे इस अभियान को सफल बनाने के लिए आम जनता से आग्रह है कि किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ मिलकर हम “ड्रग्स फ्री देवभूमि” का सपना साकार कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments