Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडधामी मंत्रिमंडल में रिक्त मंत्री पदों को भरने की प्रक्रिया पर फिर...

धामी मंत्रिमंडल में रिक्त मंत्री पदों को भरने की प्रक्रिया पर फिर से चर्चा

धामी मंत्रिमंडल में रिक्त चल रहे चार मंत्री पदों को भरने का विषय फिर से चर्चा में है। वहीं भाजपा प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि इन प्रक्रियाओं पर जल्द ही केंद्र और राज्य सरकार मिलकर निर्णय लेगी कि किसे हटाया जाए और किसे मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए आगे उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार पर पार्टी में चर्चाएं चल रही है और जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा वहीं कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कि भाजपा कैबिनेट विस्तार पर कई बार चर्चा कर चुकी है लेकिन धामी सरकार कैबिनेट विस्तार पर निर्णय नहीं ले सकती है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मार्च 2022 में जब दूसरी बार शपथ ली थी, तब उनके मंत्रिमंडल में तीन मंत्री पद रिक्त रखे गए थे। संवैधानिक बाध्यता के अनुसार राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री ही हो सकते हैं।तब तय किया गया था कि तीन मंत्री पदों को बाद में भरा जाएगा। इस बीच कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के कारण एक और मंत्री पद रिक्त हो गया।

हनी पाठक प्रदेश प्रवक्ता भाजपा

 प्रतिमा सिंह प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस

 

Reported By: Tilak Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments