Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडCM Yogi Uttarakhand Visit : तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे सीएम...

CM Yogi Uttarakhand Visit : तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे सीएम योगी, स्कूलों का करेंगे निरीक्षण

CM Yogi Uttarakhand Visit :  उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। वह अपने भतीजी की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। दौरे के तीसरे दिन आज शनिवार को वह क्षेत्र के चार विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे।

Congo Violence : कांगो के पूर्वी हिस्से में बढ़ती हिंसा के चलते अब तक हुई 3000 लोगों की मौत

योगी क्षेत्र के चार विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे

योगी आदित्यनाथ ने बचपन में जिन साधन विहीन विद्यालयों में पढ़ाई की। मुख्यमंत्री बनते ही उन विद्यालयों को साधन संपन्न बनवाया। योगी क्षेत्र के चार विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर भी शामिल है। इस विद्यालय में उन्होंने कक्षा एक से पांचवीं तक पढ़ा था। सभी विद्यालयों को फूलों से सजाया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्राथमिक विद्यालय ठांगर, जूनियर हाई स्कूल ठांगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी और राजकीय जूनियर हाई स्कूल कांडी में पहुंचेंगे। इन चारों विद्यालयों को सीएम योगी की पहल पर सीएसआर फंड से नवीनीकरण कार्य के साथ ही फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है।

सभी विद्यालयों को फूलों से सजाया गया (CM Yogi Uttarakhand Visit)

सीएम योगी इन विद्यालयों में नवीनीकरण कार्यों का जायजा भी लेंगे। वर्तमान समय में प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी में छात्र संख्या 16 है। प्राथमिक विद्यालय ठांगर में 22, जूनियर हाईस्कूल कांडी में 32, जूनियर हाईस्कूल ठांगर में 30 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। सीएम योगी के कार्यक्रम को देखते हुए इन सभी विद्यालयों को फूलों से सजाया गया है। सीएम योगी के दौरे को लेकर शिक्षकों, छात्र-छात्राओं के साथ ही ग्रामीणों में भी उत्साह है।

योगी आदित्यनाथ की कक्षा एक से पांच तक की शिक्षा प्राथमिक विद्यालय ठांगर में हुई है। जबकि जूनियर हाई स्कूल ठांगर से कक्षा छह की पढ़ाई की। उसके बाद कक्षा सात से नौ तक जनता इंटर काॅलेज चमकोटखाल में पढ़े। कक्षा 10 की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज गजा टिहरी में की। कक्षा 11 और 12 की पढ़ाई भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में की। उसके बाद स्नातक की पढ़ाई के लिए कोटद्वार चले गए।

अब ये सुविधाएं उपलब्ध हैं स्कूलों में

सीएसआर फंड से राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर व उच्च प्राथमिक विद्यालय ठांगर में कंप्यूटर लैब भी बनाई गई है। इन लैब में 10-10 कंप्यूटर हैं। इसके अलावा वर्चुअल क्लास के लिए अलग से लैब उपलब्ध है। दोनों विद्यालयों में पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है। दोनों विद्यालयों में चार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा विद्यालयों में सफाईकर्मी तैनात हैं। विद्यालयों के अत्याधुनिक सुविधायुक्त होने पर बच्चों को पूरा लाभ मिल रहा है।

इन विद्यालयों का भी कराया सौंदर्यीकरण

यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ ने जनता इंटर कॉलेज चमकोटखाल एवं जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में भवन निर्माण के लिए वित्त उपलब्ध करवाया था। इन दोनों विद्यालयों में भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। जल्द भवन बनकर तैयार हो जाएंगे।

Delhi Election Result 2025 : दिल्ली में शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत; 50 सीटों पर आगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments