Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडकैबिनेट मंत्री गणेश ने मसूरी में 4 किमी सड़क पुनर्निर्माण कार्य का...

कैबिनेट मंत्री गणेश ने मसूरी में 4 किमी सड़क पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

कैबिनेट मंत्री गणेश ने मसूरी के गांधी चौक में राज्य योजना के तहत मोतीलाल नेहरू मार्ग पर 4 किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह कार्य डी०बी०एम०/ बी०सी० के माध्यम से ₹ 273.43 लाख की लागत से पूरा किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री गणेश ने कहा कि मसूरी में पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए यह कार्य किया जा रहा है, ताकि पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक मसूरी आते हैं, और बेहतर सड़क सुविधा से उन्हें यात्रा में सहूलियत मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार ने बीते तीन वर्षों में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने इन तीन वर्षों में समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून, लैंड जिहाद सख्त भू कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनभावनाओं के अनुरूप सख्त भू-कानून लागू किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी।

 

Reported By: Shiv Narayan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments