Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसहस्त्रधारा में रक्तदान शिविर, 76 लोगों ने किया रक्तदान

सहस्त्रधारा में रक्तदान शिविर, 76 लोगों ने किया रक्तदान

सहस्त्रधारा में व्यापार मण्डल द्वारा ईस रिजार्ट में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वहां के व्यापार मण्डल के सभी साथियों द्वारा इस रक्त दान शिविर में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मोहन सिंह खत्री कोषाध्यक्ष उत्तराखण्ड भारतीय रेडक्रोस सुसाइटी द्वारा शिविर में प्रतिभाग करने वाले युवाओं और अन्य साथियों को रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र दिया गया, एवं उनको आगे भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। और कहा कि रक्तदान एक महादान है और आपके रक्तदान कई लोगों कि जान बचाई जा सकती है।

मोहन सिंह खत्री ने कहा कि 18 वर्ष से 65 वर्ष तक हम रक्तदान कर सकते है और सालभर में 4 बार रक्तदान हो सकता है जिससे कई लागों की जान को बचाया जा सकता है, आगे आने वाले समय में निःशुल्क स्वास्थ शिविर और रक्तदान कैंप का आयोजन कराया जाएगा जिससे आस-पास के गांव के लोगों को स्वास्थ शिविर का लाभ मिलेगा। देवभूमि ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्तदान में सहयोग किया गया।

इस मौके पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनूप पयाल द्वारा कहा गया कि हम वर्षभर में दो बार रक्तदान शिविर लगाया जाता है। और आने वाले समय मे हम बडे स्तर पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। आज के शिविर में 76 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया

 

Reported By: Shiv Narayan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments