Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि और सहकारिता विभाग की योजनाओं की...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि और सहकारिता विभाग की योजनाओं की की समीक्षा

क्राइम पेट्रोल:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में कृषि, उद्यान और सहकारिता विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कृषकों की आय बढ़ाने के लिए परंपरागत खेती और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में किसान अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित किया जाए और योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन किया जाए, ताकि बजट का सही उपयोग हो और लोगों की आजीविका बढ़े।

कृषि और उद्यान विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने क्लस्टर आधारित खेती, मिलेट्स, पॉलीहाउस निर्माण, और पारंपरिक उत्पादों के उत्पादन को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने औषधीय पादपों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक करने की बात भी कही।

सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए वैल्यूचेन सिस्टम को मजबूत करने और किसान उत्पादक संगठनों को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने ग्राम सभाओं को पैक्स से जोड़ने की योजना बनाई और सहकारी समितियों में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में ई-रूपी की सुविधा की जानकारी भी दी गई, जो अप्रैल माह में शुरू होगी और किसानों को त्वरित, सुरक्षित, और पारदर्शी भुगतान प्रदान करेगी। इसके साथ ही सगंध फसलों के उत्पादन को बढ़ाने और सेना तथा आईटीबीपी के जरिए किसानों को बाजार प्रदान करने की योजना पर भी चर्चा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments