Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडराष्ट्रपति मुर्मू से भेंट में डा. नरेश बंसल ने साझा किया अनुभव,...

राष्ट्रपति मुर्मू से भेंट में डा. नरेश बंसल ने साझा किया अनुभव, लोकतांत्रिक मूल्यों पर चर्चा

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, चंडीगढ़ और लद्दाख के लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों को जलपान पर आमंत्रित कर सौहार्दपूर्ण संवाद किया जिसमे डा. नरेश बंसल ने भी प्रतिभाग किया।

डा. नरेश बंसल ने बताया कि सहज सरल स्वभाव की धनी महामहिम राष्ट्रपति जी से भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ,उन्होने सभी को आमंत्रित किया यह सुखद पल है।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि इस अवसर पर विभिन्न राष्ट्रीय एवं विकास संबंधी समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा एवं सभी के लिए यह सार्थक और प्रेरणादायक रही। इस स्नेहपूर्ण आमंत्रण एवं संवाद ने लोकतांत्रिक मूल्यों को और सशक्त करने का अवसर प्रदान किया है। डा. नरेश बंसल ने इस आत्मीय बैठक एवं मार्गदर्शन के लिए राष्ट्रपति का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments