Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडहल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर ने काठगोदाम वैली ब्रिज का निरीक्षण किया

हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर ने काठगोदाम वैली ब्रिज का निरीक्षण किया

क्राइम पेट्रोल : काठगोदाम स्थित कलसिया पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते नैनीताल रोड पर भारी जाम की स्थिति बनी हुई है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने मौके पर पहुंचकर पुल का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को मरम्मत कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर रावत ने एनएचआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यातायात बाधित होने से लोगों को असुविधा हो रही है, जिसे जल्द से जल्द समाप्त किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि मरम्मत कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी निरीक्षण के दौरान एक चौंकाने वाली बात सामने आई कि पुल से नट-बोल्ट चोरी हो गए हैं, जिससे पुल की स्थिति और भी असुरक्षित हो गई है। इस पर कमिश्नर ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन को तुरंत मुकदमा दर्ज कर चोरों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

कमिश्नर रावत ने बताया कि काठगोदाम से नैनीताल तक सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत पुल का नवनिर्माण भी प्रस्तावित है, लेकिन तब तक अस्थाई रूप से वैली ब्रिज के माध्यम से यातायात जारी रहेगा। मरम्मत कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। एनएचआई के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि रविवार तक पुल की मरम्मत पूरी कर ली जाएगी और यातायात सुचारू कर दिया जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों और पर्यटकों को अब प्रशासन से उम्मीदें हैं कि जल्द ही जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

देखे वीडियो:

 

 

दीपक रावत कुमार कमिश्नर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments