Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड राजभवन में 7-9 मार्च 2025 तक मनाया जाएगा वसंतोत्सव

उत्तराखंड राजभवन में 7-9 मार्च 2025 तक मनाया जाएगा वसंतोत्सव

उत्तराखंड राजभवन में हर वर्ष आयोजित होने वाला वसंतोत्सव इस वर्ष 7 से 9 मार्च तक मनाया जाएगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने इस उत्सव का कर्टन रेजर जारी किया। तीन दिवसीय उत्सव में फूलों की प्रदर्शनी, जैविक उत्पादों का प्रदर्शन, स्थानीय हस्तशिल्प, बागवानी से जुड़े स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होंगे।

वसंतोत्सव में 15 मुख्य प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कुल 165 पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार शामिल हैं। इस साल विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ उद्यान, पुष्प सज्जा और जैविक उत्पादों की श्रेणियां शामिल हैं। इसके अलावा, स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और योगा, जूडो, मार्शल आर्ट के प्रदर्शन भी होंगे।

इस अवसर पर पारंपरिक मोटे अनाज (मिलेट) आधारित व्यंजन भी फूड कोर्ट में प्रस्तुत किए जाएंगे, और शहद उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय विशेष स्टॉल लगाएगा। 5 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें दिव्यांग और अनाथालय के बच्चों को भी शामिल किया जाएगा।

दीप्ति सिंह, निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण

वसंतोत्सव का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना है। पिछले वर्ष तीन लाख से अधिक लोग इस उत्सव में शामिल हुए थे।

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments