Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी: आशा सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार वितरण

उत्तरकाशी: आशा सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार वितरण

उत्तरकाशी जनपद के आकांक्षी ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय आशा सम्मेलन में वर्ष 2024-25 के लिए चन्द्रकला, शशिबाला एवं सुनीता को सर्वश्रेष्ठ आशा एवं रीना, सरिता व निर्मला को आशा फैसिलिटेटर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया जबकि सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक समन्वयक के पुरस्कार से कविता, ब्लॉक समन्वयक नौगांव को सम्मानित किया गया स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामु0स्वा0केन्द्र मोरी में आयोजित आशा सम्मेलन का विधिवत् शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक दुर्गेश्वर लाल, पुरोला विधान सभा क्षेत्र एवं अन्य प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

आशा सम्मेलन में विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि आशा कार्यकत्रियां स्वास्थ्य विभाग में रीढ़ की हड्डी की तरह कार्य कर रही हैं। जनपद के विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच आशा कार्यकत्रियां बेहतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने आशा कार्यकत्रियां एवं आशा फैसिलिटेटरों को आ रही व्यवहारिक समस्याओं के दृष्टिगत उनकी सार्थक मांगों पर कार्यवाही के लिए हरसंभव प्रयास किये जाने का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बी0एस0 रावत द्वारा कहा गया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशाओं द्वारा सुरक्षित प्रसव, बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल, परिवार नियोजन, टीकाकरण एवं सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में चलायी जा रही विभिन्न कार्यक्रमों आदि में विशेष भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है।

सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष आशाओं के मनोबल को ऊँचा रखने एवं आशाओं को अपने कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं के निवारण हेतु आशा सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इस आशा सम्मान समारोह में आशाओं के द्वारा भी विधायक के सम्मुख अपनी समस्याओं को रखा एवं अनुरोध किया गया कि उचित माध्यम से हमारे मानदेय एवं अन्य समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का कार्य करें स्वास्थ्य के क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2024-25 में आशा कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार आशा कार्यकत्री चन्द्रकला ग्राम मोरी, शशीबाला ग्राम कल्याणी ब्लॉक डुण्डा एवं सुनीता ग्राम पोखरी ब्लॉक भटवाड़ी को दिया गया।

रीना ग्राम तुल्याड़ा ब्लॉक चिन्याली, सरिता ग्राम पालर ब्लॉक नौगांव, निर्मला ग्राम पुरोला ब्लाक पुरोला को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सर्वश्रेष्ठ आशा सुगमकर्ता के पुरस्कार से नवाजा गया जबकि कविता ग्राम मुराड़ी ब्लॉक नौगांव को सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक समन्वयक के पुरस्कार दिया गया कार्यक्रम के प्रथम सत्र में गायत्री परिवार शांतिकुंज द्वारा संस्कारबान पीढ़ी निर्माण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

 

Reported By: Gopal Nautiyal

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments