Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में नई फिल्म नीति से हो रहा है लाभ

उत्तराखंड में नई फिल्म नीति से हो रहा है लाभ

उत्तराखंड सरकार की नई फिल्म नीति से प्रदेश में फिल्मों के निर्माण में तेजी आई है। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पारित नई फ़िल्म नीति में फ़िल्मों के लिए पहले अधिक अनुदान की राशि को सम्मिलित किया गया है। ओटीटी प्लेटफ़ार्म पर रिलीज़ फ़िल्मों और वेब सीरीज को भी अनुदान के लिए सम्मिलित किया गया है।

उत्तराखंड सरकार ने फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड फिल्म नीति लागू की है जिसके तहत फिल्म निर्माता-निर्देशकों को अनुदान प्रदान किया जा रहा। अनुदान प्राप्त करने के लिए फिल्म की 75 प्रतिशत से अधिक शूटिंग राज्य में होनी चाहिए और इसके लिए फिल्म निर्माताओं को तय समयावधि के भीतर शपथ पत्र दाखिल करना होगा।

 

 

बंशीधर तिवारी ने बताया कि पिछले कुछ सालों से उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग का क्रेज बढ़ रहा है। लगातार बढ़ते रुझानों के बाद उत्तराखंड सरकार उत्तराखंड एक फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में फिल्म निर्माता की पसंदीदा जगह बनती जा रही है। यही वजह है कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में उत्तराखंड राज्य को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

बंशीधर तिवारी, सूचना महानिदेशक

 

हेमंत पांडे, अभिनेता

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments