Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeअर्थव्यवस्थाउत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आम बजट को बताया सर्वश्रेष्ठ

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आम बजट को बताया सर्वश्रेष्ठ

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को आम बजट पेश कर दिया है इस बजट में किसान, महिला और युवा समेत हर वर्ग के लोगों को समाहित किया गया है खास बात ये है कि टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव किया गया है अब 12 लाख रुपए सालाना इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा आम बजट पेश होने के बाद उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार यह आठवां बजट है केंद्रीय वित्त मंत्री ने संतुलित समावेशी और अच्छा बजट पेश किया है उन्होंने कहा कि देशवासियों के हर क्षेत्र के लिए इस बजट में प्रावधान किए गए हैं इसमें शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, महिला, युवा, रक्षा, बुजुर्ग समेत मध्यम वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है

प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड देश का ऐसा हिस्सा है, जिसके लिए एक बात कही जाती है कि प्रधानमंत्री मोदी के दिल में उत्तराखंड बसता है और उत्तराखंड वासियों के दिल में प्रधानमंत्री मोदी बसते हैं पिछले महीने जब 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे, उस दौरान पीएम ने कहा था कि मेरा घर उत्तराखंड भी है ऐसे में आम बजट में जो भी प्रावधान किए गए हैं, उसमें उत्तराखंड वासियों का भी हिस्सा है उन्होंने कहा कि जब देश भर में 50 टूरिज्म केंद्र खोले जाने की व्यवस्था की गई है, तो उत्तराखंड के हिस्से में भी टूरिज्म केंद्र आएंगे

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि चिकित्सा टूरिज्म के क्षेत्र में 20,000 करोड़ रुपए का अनुसंधान व नवाचार के लिए प्रावधान किया गया है, जिसका लाभ उत्तराखंड को भी मिलेगा 125 शहरों को उड़ान योजना का लाभ दिया जाएगा ऐसे में उत्तराखंड को इसका फायदा मिलेगा देशभर में पांच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खुलेंगे ऐसे में सरकार को उम्मीद है कि उत्तराखंड के हिस्से में भी एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस आएगा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आम बजट में जो ब्रॉडबैंड का प्रावधान किया है, उससे उत्तराखंड के स्कूलों को भी लाभ मिलेगा इसके अलावा, केंद्र सरकार से टैक्स की वापसी में एक साथ 444 करोड़ रुपए राज्य सरकार को मिलेंगे।

प्रेमचंद अग्रवाल, वित्त मंत्री, उत्तराखंड

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments