Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडयूसर्क द्वारा कृषि आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

यूसर्क द्वारा कृषि आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) द्वारा सीआईएमएस, देहरादून में “प्लांट टिश्यू कल्चर, मशरूम स्पॉन प्रोडक्शन और वर्मी कंपोस्ट” विषय पर एक साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 7 अप्रैल 2025 को किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जैव प्रौद्योगिकी और कृषि आधारित उद्यमिता में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है।

यूसर्क की निदेशक प्रो. (डॉ.) अनीता रावत ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान, विशेषज्ञों द्वारा टिश्यू कल्चर तकनीक, मशरूम स्पॉन उत्पादन और वर्मी कंपोस्ट निर्माण की विधियों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने अतिथियों एवं विभिन्न जनपदों से आए प्रशिक्षणार्थियों का कॉलेज परिसर में स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए यूसर्क का धन्यवाद करते हुए कहा कि यूसर्क का यह प्रयास राज्य के युवाओं को वैज्ञानिक सोच से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर, और देहरादून जिलों से 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। एफआरआई, देहरादून की वैज्ञानिक डॉ. मोनिका चौहान ने भी प्रशिक्षणार्थियों को संबंधित तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी और प्रयोगशाला में हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग कराई। इस कार्यक्रम से राज्य के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments