Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडहरिद्वार निगम बोर्ड में हंगामा, संपत्तियों पर कब्जे को लेकर कांग्रेस का...

हरिद्वार निगम बोर्ड में हंगामा, संपत्तियों पर कब्जे को लेकर कांग्रेस का सख्त विरोध

हरिद्वार:  नगरनिगम के बोर्ड के अस्तित्व में आने से पहले ही तलवारें निकल आई हैं। जिससे इस बोर्ड के भी हंगामेदार रहने की संभावनाएं बन रही हैं। सम्पतियों पर कब्जे को लेकर कांग्रेसी पार्षदों ने ऐलान किया है कि निगम की या सरकारी एक ईंच भूमि पर भी कब्जा नहीं होने देंगे।

कल भीमगोड़ा के रानीगली स्थित एक सम्पत्ति पर पालिका की राजनीति से जुड़े कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने का मामला सामने आया था। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारदीवारी का काम रुकवा दिया था। इसके बाद कांग्रेसी पार्षदों ने बैठक कर संपत्तियों पर कब्जे को लेकर अपना सख्त रुख जाहिर किया है। कांग्रेस के सीनियर पार्षद महावीर वशिष्ठ का कहना है कि सत्ता के दबाव में अगर निगम सम्पत्तियां खुर्द-बुर्द करने की कोशिश की गई तो इसका जमकर विरोध किया जाएगा। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व भीमगोड़ा की शिवसदन गली में भी ऐसा ही प्रयास किया गया था। भूपतवाला के नारायण निवास का मामला भी अबतक गर्म है।

 

Reported By: Ramesh Khanna

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments