Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडकेन्द्रीय मंत्री ने बांटे रोजगार प्रमाण पत्र

केन्द्रीय मंत्री ने बांटे रोजगार प्रमाण पत्र

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने रोजगार मेले के माध्यम से 15 वें रोजगार मेले में शिरकत करते हुए उत्तराखंड के करीब 90 छात्रों और अन्य प्रदेशों के कुल 163 छात्र- छात्राओं को रोजगार के प्रमाण पत्र दिये गये, जिनकी करीब 13 अलग अलग विभागों में नियुक्ति हुई है, उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार बेरोजगारों युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है, वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश और केन्द्र सरकार लगातार चार धाम यात्रा की मॉनिटरिंग कर रही है, वहीं चार धाम का रोड नेटवर्क दूरस्थ रहे और किसी तरह की सड़कों में अव्यवस्था ना हो इसके लिए खास तौर पर सरकार प्रयास कर रही है, वहीं कोविड के बाद कई सालों से आदि कैलाश की यात्रा नहीं हो पाई थी लेकिन इस साल आदि कैलाश की यात्रा शुरू हो रही है, जिसके लिए आवेदन शुरू हो गये हैं,

 

वहीं उन्होंने कहा कि कई मार्गों पर विभागीय एनओसी न मिल पाने की वजह से जो दिक्कतें आ रही है उनको दूर करने के लिए जल्द से जल्द प्रयास किये जा रहे हैं साथ ही मसूरी कैंची धाम और ऋषिकेश में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए सरकार ने रोडमैप तैयार कर लिया है जिसके लिए बाईपास रोड और फ्लाईओवर की अनुमति मिल गई है जल्द ही कार्य शुरु कर दिये जाएंगे।

 

अजय टम्टा (केन्द्रीय राज्य मंत्री )

 

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments