Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार...

सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को मिला बढ़ावा

ब्यूरो:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स.वि.म. इंटर कॉलेज बी.एच.ई.एल. हरिद्वार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर सीएम धामी ने छात्रों की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन की भी सराहना की, जिन्होंने विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की ओर मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में कई मेधावी छात्रों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम देखने और सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। सीएम धामी ने इस मौके पर अपने संबोधन में राज्य सरकार की योजनाओं और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए किए गए प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने हरिद्वार और उत्तराखंड को धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन के क्षेत्र में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उनके भाषण के दौरान जनसैलाब ने उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें धर्म रक्षक के रूप में सराहा। कार्यक्रम में लोगों का उमड़ा हुजूम यह साबित करता है कि मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता और उनके नेतृत्व पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments