Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडट्रुथटेल हैकथॉन: देहरादून की टीम अल्केमिस्ट विजेता

ट्रुथटेल हैकथॉन: देहरादून की टीम अल्केमिस्ट विजेता

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और ICEA द्वारा आयोजित ट्रुथटेल हैकथॉन के ग्रैंड फिनाले में 25 टीमों ने AI आधारित समाधान प्रस्तुत किए। देहरादून की टीम अल्केमिस्ट ने ‘वेरीस्ट्रीम’ नामक टूल से पहला स्थान हासिल किया, जो लाइव प्रसारण में फैक्ट-चेकिंग करता है। विजेता टीमों को कुल 10 लाख रुपये का इनाम मिला। ये समाधान 1–4 मई को मुंबई में होने वाले वेव्स शिखर सम्मेलन 2025 में प्रदर्शित होंगे।

 

टीम में शामिल कार्तिक गुप्ता का कहना है कि इस प्रोजेक्ट को बनाना अक्टूबर में शुरू किया था। हमार लक्ष्य उन लोगों को भ्रम से बाहर लाना है, जो भ्रमित रहते हैं, और जिन्हें सच और झूठ के बीच की लकीर दिखाई नहीं देती। फेक न्यूज इस दौर की सबसे खतरनाक चीजों में से एक है। एक झूठी ख़बर, एक ज़िंदगी तबाह कर सकती है या एक तबाही को टाल भी सकती है। ‘वेरीस्ट्रीम’ टूल के ज़रिए हम झूठ को पहचानते हैं, डिटेक्ट करते हैं, और समझते हैं कि कहां से भ्रम की शुरुआत हुई। फिर वही सच हम जनता तक पहुंचाते हैं। हमें उम्मीद है कि हम आगामी शिखर सम्मेलन में भी जीत हासिल करेंगे।

 

कार्तिक गुप्ता, छात्र, निजि विश्वविद्यालय

 

इसी प्रोजेक्ट से जुड़ी छात्रा प्रियांशी राय का कहना है कि इससे अफवाहों पर रोक लग सकती है। ये एक टूल है, जिसे सभी भाषाओं में बनाया गया है। इसे सरलता से बनाया गया है, जिससे लोग इसका आसानी से उपयोग कर सकें। बदलते दौर में लोगों को यह जानना जरूरी है कि क्या सच है और क्या झूठ।

 

प्रियांशी राय, छात्रा, निजि विश्वविद्यालय

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments