Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडश्री हेमकुंट साहिब यात्रा तैयारियों पर ट्रस्ट अध्यक्ष ने की सीएम से...

श्री हेमकुंट साहिब यात्रा तैयारियों पर ट्रस्ट अध्यक्ष ने की सीएम से मुलाकात

श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जोत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर श्री हेमकुंट साहिब यात्रा की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने गोविंदघाट में पिछले माह भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुए पैदल पुल के स्थान पर बन रहे बैले ब्रिज के निर्माण कार्य के लिए मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री को 22 मई को पहले जत्थे की रवानगी के लिए ऋषिकेश पधारने का निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने इस वर्ष श्री हेमकुंट साहिब यात्रा के दौरान स्वयं दर्शन करने की इच्छा जाहिर की। श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने उनके इस उत्साह और सहयोग के लिए पुनः धन्यवाद प्रकट किया।
ज्ञात हो कि पिछले माह भूस्खलन के कारण गोविंदघाट का पैदल पुल, जो यात्रा मार्ग को जोड़ता है, पूरी तरह ढह गया था। मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार वैकल्पिक बैले ब्रिज का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर प्रगति पर है और इसे इस माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, यात्रा मार्ग को सुगम बनाने के लिए भारतीय सेना ने घांघरिया पहुंचकर ट्रैक रूट से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। राज्य सरकार, जिला प्रशासन और श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट मिलकर यात्रियों के लिए एक सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध हैं।

श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , राज्य सरकार, जिला प्रशासन, भारतीय सेना और सभी संबंधित विभागों के सहयोग की सराहना की और विश्वास जताया कि इस वर्ष यात्रा ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित होगी।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments