Wednesday, October 21, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के तीन साल का कार्यकाल पूर्ण !

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के तीन साल का कार्यकाल पूर्ण !

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने अपने तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है । 10 अप्रैल 2022 को उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी जिसको लेकर आज उन्होंने अपना अनुभव साझा किया । माहरा ने कहा कि इस कार्यकाल के दौरान कुछ मीठे अनुभव मिले और कई सारी चीजें सीखने को मिली ।

उन्होंने कहा कि जब मुझे कार्यकाल सौंपा गया तो कांग्रेस की स्थिति ऐसी थी कि दो चुनाव हम हार चुके थे और कार्यकर्ता निराश था लेकिन हमने हिम्मत करी और हम कार्यक्रम करते रहे ।

चंपावत में बुरी हार से मेरा कार्यकाल शुरू हुआ, लेकिन उसके बाद बागेश्वर उपचुनाव में हमने थोड़ी लीड ली लेकिन हारे तो सबक मिला , उसके बाद दो उपचुनाव मंगलौर और बद्रीनाथ के जीते । लगातार प्रयास करने के बाद पर्वतीय छेत्र के सारे जिले मजबूती के साथ कांग्रेस जीती ।

हमने प्रदेश के तमाम मुद्दे उठाने का काम किया जिसका नतीजा भी दिखा जो पर्वतीय छेत्र में कांग्रेस का मजबूत होने का ये सबूत है उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में अगर कोई बेमानी नहीं हुई तो हम निश्चित ही जीतेंगे ।

 

करन माहरा , प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments