Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडरुद्रपुर के इंदिरा चौक स्थित मजार पर फिर चला प्रशासन का पीला...

रुद्रपुर के इंदिरा चौक स्थित मजार पर फिर चला प्रशासन का पीला पंजा

रुद्रपुर :उधम सिंह नगर एनएच 74 चौड़ीकरण की जद में आ रही मासूम शाह मियां सज्जाद मियां की दशकों पुरानी मजार को आज सुबह तड़के प्रशासन और एनएचएआई की संयुक्त टीम ने भारी सुरक्षा के बीच ध्वस्त कर दिया।
ध्वस्तीकरण की पूरी कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था।

जैसे ही सुबह फोर्स, बुलडोज़र और अधिकारी मौके पर पहुंचे, पूरे इंदिरा चौक क्षेत्र में यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया। किसी भी राहगीर या वाहन को क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के बाद मजार को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया और यातायात को फिर से सुचारू कर दिया गया है। हालांकि, ऐहतियात के तौर पर मौके पर अभी भी भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

देखे वीडियो:

 

Reported by:  Praveen Bhardwaj

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments