Tuesday, November 3, 2026
 dipr
Homeअपराधहरिद्वार में खनन माफिया के हौसले बुलंद

हरिद्वार में खनन माफिया के हौसले बुलंद

ब्यूरो: आज कल धर्म नगरी हरिद्वार में खनन माफिया के हौसले बुलंद है। उन्हें न तो प्रशासन और न ही पुलिस का कोई डर है। खनन माफियाओं द्वारा कभी सुरक्षा कर्मियों पर तो कभी किसानों पर जानलेवा हमले किए जा रहे है।

जो वायरल वीडियो में देखा जा सकता है।

खनन माफियाओं की गुंडागर्दी का ताजा मामला फिर सामने आया है, जहां किसानों को निशाना बनाने की कोशिश की गई है।

बीते दिन भेल के सुरक्षा कर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था ।

अब किसानों के बीच गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है,वीडियो में माफियाओं की दबंगई साफ देखी जा सकती है ।

हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाल ही में संसद में अवैध खनन का मुद्दा उठाते हुए खनन माफियाओं की बढ़ती दबंगई पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने संसद में कहा है कि खनन माफिया बेखौफ होकर प्रशासन और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे हैं ।

अब तो खनन विभाग के अधिकारी कासिम रजा पर भी सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि अधिकारी खनन माफियाओं पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रहे हैं। जनता का आरोप है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

हरिद्वार में लगातार सामने आ रही घटनाएं प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर रही हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस बेलगाम खनन माफिया पर कब तक नकेल कसने में सफल होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments