Saturday, March 7, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडसदन में भूमिधरी का मामला गरमाया

सदन में भूमिधरी का मामला गरमाया

प्रदेश में भूमिधरी का मामला एक बार फिर से गरमाता हुआ नजर आ रहा है, विधानसभा में बजट सत्र के दौरान नियम 58 के तहत कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने सरकार से सवाल पूछे….. कांग्रेस पार्टी का कहना है कि जिस तरह से भूमिधरी का मामला काफी लंबे अरसे चला आ रहा है जिस कारण लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, मसलन उनको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है उनका कहना है कि जिस तरह से आम लोगों के सामने दिक्कतें आ रही है ऐसे में सरकार को भूमिधरी का अधिकार स्थानीय लोगों को देना चाहिए,

भुवन कापड़ी, उप नेता, प्रतिपक्ष

 

भाजपा विधायक विनोद चमोली का कहना है कि भूमिधरी का मामला काफी गंभीर है और सरकार इस पर विचार कर रही है कोई ना कोई इसका समाधान जरूर निकलेगा …. वही उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी का कहना है कि भूमिधारी के मामले को काफी दिनों तक लंबित नहीं किया जा सकता है, सरकार को इस मसले पर गंभीरता के साथ विचार करना चाहिए और स्थानीय लोगों को भूमिधरी अधिकार देना चाहिए ।

 

विनोद चमोली, विधायक, भाजपा

 

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

देहरादून

Recent Comments