Wednesday, October 21, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडएसडीसी फाउंडेशन ने लॉन्च की पर्यावरण एक्सप्रेस

एसडीसी फाउंडेशन ने लॉन्च की पर्यावरण एक्सप्रेस

ब्यूरो: 

देहरादून स्थित एसडीसी फाउंडेशन ने पर्यावरणीय चेतना को बढ़ावा देने के लिए ‘पर्यावरण एक्सप्रेस’ का शुभारंभ किया। यह उत्तराखंड की पहली ऐसी मोबाइल यूनिट है जो रियल टाइम में वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण का आंकलन करेगी। कौलागढ़ स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सॉइल एंड वाटर कंजर्वेशन परिसर से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस विशेष वाहन में पीएम 2.5, पीएम 10, एक्यूआई, गैस मेजरमेंट, वाटर टेस्टिंग और साउंड पॉल्यूशन की जांच की सुविधा है। सौर ऊर्जा से संचालित यह एक्सप्रेस जहां भी खड़ी होगी, वहां का डेटा लाइव डिस्प्ले पर दिखाएगी। आगामी दिनों में इसमें सॉयल टेस्टिंग और वर्षा मापक यंत्र भी जोड़े जाएंगे।

लॉन्चिंग कार्यक्रम में वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए जागरूकता फैलाने की अपील की। एसडीसी फाउंडेशन के अनूप नौटियाल ने इसे आम जनता तक वैज्ञानिक जानकारी पहुंचाने का माध्यम बताया और नागरिकों की भागीदारी को अहम बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments