Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसुमनपुरी में लोडर चोरी की वारदात CCTV में कैद

सुमनपुरी में लोडर चोरी की वारदात CCTV में कैद

देहरादून के अधोईवाला स्थित सुमनपुरी कॉलोनी में बीती रात लगभग 1:15 बजे दो चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोर पहले एक मोटरसाइकिल और कार को चोरी करने की कोशिश करते हैं, लेकिन असफल रहते हैं। इसके बाद दोनों एक लोडर की ओर बढ़ते हैं और उनमें से एक लोडर को खोलने में सफल हो जाता है। लोडर स्टार्ट कर दोनों चोर गली में उसे घुमा लेते हैं।

लोडर के मालिक सुभाष पाल ने शोर मचाया और लोडर के पीछे दौड़े, परंतु चोर वाहन लेकर फरार हो जाते हैं। इसके तुरंत बाद उन्होंने अपने बेटे के साथ पुलिस को सूचना दी और नालापानी चौक की ओर निकल पड़े। कुछ ही देर में दोनों चोर पैदल लौटते हुए दिखाई दिए और सुभाष पाल ने उन्हें पहचानकर पकड़ लिया। पूछताछ में चोरों ने अपना अपराध स्वीकारते हुए बताया कि लोडर को श्मशान घाट के पास पुलिया के नीचे छिपाया गया है।

यह वारदात सुमनपुरी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं की एक और कड़ी है। पहले भी सिलेंडर चोरी और नाली की ग्रिल उठाए जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

स्थानीय लोगों ने मीडिया और प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त शुरू की जाए ताकि अपराधों पर रोक लग सके। साथ ही, उन्होंने बिना हेलमेट और कागजात के दोपहिया चलाने वालों पर भी सख्ती से कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि CCTV कैमरे न होते तो इन घटनाओं का पता लगाना मुश्किल होता।

Reported By: Pawan Kashyap

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments