Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसैनिक कॉलोनी में विशालकाय अजगर का वन विभाग ने किया रेस्क्यू

सैनिक कॉलोनी में विशालकाय अजगर का वन विभाग ने किया रेस्क्यू

काशीपुर की सैनिक कॉलोनी में एक कुंटल 70 किलो का विशालकाय अजगर देखकर पूरे इलाके में दहशत फैल गई । सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस खतरनाक अजगर को पकड़ने में सफल रही।
यह अजगर जिस इलाके में था, वहां से गुजरते हर इंसान के लिए मौत का खतरा पैदा हो सकता था। अजगर अपनी ताकत और तेजी से किसी भी जंगली जानवर या इंसान पर हमला कर सकता था। गौर तलब है कि अजगर के मुंह में भी शक्तिशाली जहर होता है, और इसके लपेटने से किसी भी इंसान की जान जा सकती है।

अगर समय रहते वन विभाग की टीम ने इसे पकड़ नहीं लिया होता, तो यह किसी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकता था।
रेस्क्यू करने वाले तालिब ने बताया कि इस अजगर के पास खतरनाक शक्ति है, और इसे तुरंत काबू करना जरूरी था। अगर इसे रोक नहीं पाते, तो ये किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता था। तालिब लंबे समय से सांपों का रेस्क्यू कर रहे हैं,उन्होंने बताया कि यह काम हमारे लिए जीवन और मौत के बीच का फर्क बन जाता है। जब कोई विशाल अजगर सामने होता है, तो सोचिए कि उसकी ताकत और कड़ी पकड़ में कोई भी इंसान असहाय हो सकता है।” उन्होंने कहा,कि “इस अजगर की उपस्थिति ने पूरे काशीपुर में खौफ मचाया है, लेकिन रेस्क्यू के बाद अब सभी को राहत मिली है। समय रहते इसे पकड़ा गया, वरना यह किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था।”

देखे वीडियो:

तालिब हुसैन रेस्क्यू, टीम मेंबर

 

Reported By: Praveen Bhardwaj

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments