Wednesday, October 21, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडदिल्ली में आप "दा" की सरकार का जाना तय: महाराज

दिल्ली में आप “दा” की सरकार का जाना तय: महाराज

प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी की जेब पर डाका डालकर 45 करोड़ का शीशमहल खड़ा किया है, जबकि दिल्ली के लोगों को उनके वादों का कोई लाभ नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली और पंजाब दोनों ही जगहों पर आप सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है, विशेष रूप से कानून-व्यवस्था की स्थिति में खासी गिरावट आई है।

सतपाल महाराज ने सोमवार को दिल्ली के रोहतास नगर और रिठाला विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों जितेन्द्र महाजन और कुलवंत राणा के समर्थन में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में डबल इंजन की भाजपा सरकार के आने से जनता को केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिसमें आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज, महिला समृद्धि योजना और अन्य लाभ शामिल हैं।

उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल ने यमुना सफाई के लिए केंद्र से मिले 8500 करोड़ रुपये का सही उपयोग नहीं किया और शराब घोटाले में अरबों रुपये की घपलेबाजी हुई। उन्होंने भरोसा जताया कि दिल्ली की जनता भाजपा को समर्थन देगी, और भाजपा सरकार बनने पर अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक दिया जाएगा।

सतपाल महाराज ने दिल्ली की जनता से भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व में दिल्ली में विकास और सुरक्षा का माहौल सुनिश्चित होगा।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments