Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडफूलों की घाटी को जोड़ने वाला पुल टूटा

फूलों की घाटी को जोड़ने वाला पुल टूटा

ब्यूरो: चमोली
गोविन्दघाट से हेमकुण्ड साहिब, और फूलों की घाटी को जोड़ने वाला पुल पहाडी से चटटान टूटने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है।
बुधवार को 10 बजे करीब गोविन्दघाट पुलना सड़क पर निर्मित मोटर पुल चटटान टूटने से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे हेमकुण्ड साहिब, फूलों की घाटी के साथ साथ पुलना व भ्यूडार के ग्रामीणों का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह कट गया है। इसके साथ ही दर्जनों वाहन अलकनन्दा नदी के उस पास फस गए हैं।

 

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया गोविंदघाट में हुई घटना के बाद एसडीआरएफ, तहसील प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग के साथ ही सभी विभागों की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। प्रशासन की प्राथमिकता पुलना गांव में निवासरत लोगों को आवश्यक वस्तुओं और अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और लोनिवि के अधिकारियों को घटना स्थल का स्लयूशन प्लान शाम तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्लयूशन प्लान मिलते ही यहां अग्रणी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी चमोली, डा० सन्दीप तिवारी

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments