Tuesday, November 3, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडबागेश्वर में हेली सेवा का सफल ट्रायल, पर्यटन और आर्थिकी को मिलेगा...

बागेश्वर में हेली सेवा का सफल ट्रायल, पर्यटन और आर्थिकी को मिलेगा बढ़ावा

विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर के मेलाडूंगरी, गरुड़ बागेश्वर के हैलीपोर्ट में प्रदेश के युवा व यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में देहरादून – बागेश्वर एवं बागेश्वर- हल्द्वानी हेलीसेवा का सफलतापूर्व ट्रायल हुवा।

इस हेली सेवा के सफल ट्रायल होने पर विधायक बागेश्वर पार्वती दास ने कहा कि आज का दिन जनपदवासियों के लिए स्वर्णिम दिन है बागेश्वर जनपद का अपने मे एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है, बागनाथ मंदिर,बैजनाथ मंदिर, कौसानी, पिंडारी ग्लेशियर, कोट भ्रामरी मंदिर, बैजनाथ झील जैसे अनेक स्थान यहां है जो लोगों की आस्था के साथ साथ पर्यटन के केंद्र है। वर्तमान तक सड़क मार्ग से यह यात्रा थोड़ी लंबी होती थी लेकिन्स सेवा के प्रारंभ होने से अब लोगो को आसानी होगी।

उड़ान योजना के अंतर्गत देहरादून से बागेश्वर के बीच हेली सेवा से एक ओर पर्यटन, आर्थिकी, रोजगार स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा तो वही हमारी मातृशक्ति जो उत्पाद बना रही है उनको भी निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ही हमसबके जीवन मे एक बेहतर बदलाव लाने का काम भी यह सेवा करेगी।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments