Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंड'दीदी की पाठशाला' में स्पीकर ऋतु खण्डूडी ने पढ़ाया, कंप्यूटर भेंट

‘दीदी की पाठशाला’ में स्पीकर ऋतु खण्डूडी ने पढ़ाया, कंप्यूटर भेंट

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के उदयरामपुर में संचालित किया जा रहा “दीदी की पाठशाला” में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाया। साथ हीं बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान हो इसके लिए आज एक कंप्यूटर भी उपलब्ध कराया।

अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने बताया कि गत जनवरी माह से कोटद्वार भाभर के उदयरामपुर में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के लिए “जय दुर्गा सामाजिक उत्थान संस्थान” के माध्यम से यहां पर एक निशुल्क पाठशाला खोली गई है जिसे गोलू जखमोला बखूबी चला रहे हैं। जब भी वक्त मिलता है मैं भी यहाँ बच्चों को पढ़ाने आती हूँ और इससे मुझे बड़ी ख़ुशी मिलती है। हमारे द्वारा लगातार गोलू के साथ मिलकर बच्चों को मोबाइल से हटा कर पुनः किताबों में लाने का यह एक प्रयास है। यहाँ वो बच्चे आते हैं जो सरकारी स्कूलों में पढ़ते है या उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अभी ख़राब है। उन्होंने कहा यहां लगातार बच्चों को मानसिक और शारीरिक विकास पे जोर दिया जा रहा है। बच्चों को स्कूली शिक्षा से अलग यहाँ जनरल नॉलेज, अंग्रेज़ी बोलना, गढ़वाली पढ़ना और बोलना, सामाजिक शिक्षा इत्यादि की पढ़ाई साथ ही बच्चों के खेलने के लिए शतरंज, बैडमिंटन, कैरम आदि के सुविधा उपलब्ध कराया है।

 

अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने बच्चों से सवाल पूछे जिनका जवाब भी बच्चों ने बखूबी दिया । साथ ही उन्होंने बच्चों को बैग , कॉपी, पेन, मिष्ठान बगैर दिया और साथ ही पाठशाला के लिए कंप्यूटर दिया जिससे बच्चों को कंप्यूटर के माध्यम से भी ज्ञान मिलता रहे ।

 

Reported by: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments