Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडभगवान बद्री विशाल के अभिषेक के लिए, नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में, पिरोया...

भगवान बद्री विशाल के अभिषेक के लिए, नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में, पिरोया गया तिलों का तेल

धरती पर बैकुंठ धाम कहे जाने वाले भगवान बद्री विशाल के अभिषेक के लिए,नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में,टिहरी की सांसद व महारानी राज्य लक्ष्मी शाह की अगुवाई में नगर की सुहागिन महिलाओं द्वारा व्रत रखते हुए, पीले वस्त्र धारण कर, मूसल, ओखली व सिलबट्टे से तिलों का तेल पिरोया गया,

तिलों के इस तेल में विशेष जड़ी बूटी डालकर, खास बर्तन में तेज आंच में पकाने के बाद, चांदी के तेल कलश में परिपूरित किया जाता है, राजमहल में पहुंचे डिमरी केंद्रीय धार्मिक पंचायत बद्रीनाथ धाम के पुजारी तेल से परिपूरित कलश की विधिवत पूजा अर्चना करने के पश्चात राज परिवार सहित, तेल पिरोने आई सुहागिन महिलाओं को भोग लगाने के पश्चात राज परिवार द्वारा तेल कलश (गाडू घड़ी) डिमरी केंद्रीय धार्मिक पंचायत को सौंपा जाएगा, तेल पिरोने आई नगर की 70 से अधिक सुहागिन महिलाओं द्वारा तिलों का तेल पिरोया गया।

 

इस मौके पर महारानी राज्य लक्ष्मी शाह ने बताया कि करोड़ों- करोड़ हिंदुओं के आस्था का प्रतीक भगवान बद्रीनाथ के दर्शन करने देश के कोने-कोने से श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने अवश्य पहुंचें, उन्होंने भगवान बद्रीनाथ से देश/ प्रदेश में सब की सुख ,शांति और समृद्धि की कामना की है,

 

महारानी राज्य लक्ष्मी शाह

 

बताते चलें कि आज शाम को ही राजमहल नरेंद्र नगर से सुशोभित रथ में तेल कलश की भव्य शोभा यात्रा राजमहल से बद्रीनाथ धाम के लिए, प्रस्थान करेगी, जो 3 में को बद्रीनाथ धाम पहुंचेगी और 4 मई प्रातः 6:00 बजे भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

तिलों का तेल पिरोने के साथ गाडू घड़ा तेल कलश शोभा यात्रा के साथ ही चार धाम यात्रा की शुरुआत मानी जाती है

इस मौके पर महारानी की पुत्री क्षीरजा अरोड़ा, बेटी की पुत्री अहाना व डिमरी केंद्रीय धार्मिक पंचायत के शैलेंद्र डिमरी, संजय डिमरी, अरविंद डिमरी, हरीश डिमरी,दिवाकर डिमरी,अन्य संबंधी रिश्तेदार आदि मौजूद थे।

अहाना, नातिन (महारानी राज्य लक्ष्मी शाह की)

 

शैलेंद्र डिमरी, केंद्रीय धार्मिक पंचायत

 

 

Reported By: Arun Sharma

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments