Wednesday, October 21, 2026
 dipr
Homeअपराधरुड़की: हिस्ट्रीशीटर ने खुद को गोली मारी

रुड़की: हिस्ट्रीशीटर ने खुद को गोली मारी

क्राइम पेट्रोल : रूड़की के झबरेडी कला गांव में एक हिस्ट्रीशीटर ने अपनी ही कनपटी पर तमंचा लगा कर खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
गौर तलब है कि रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेडी कलां गांव निवासी योगेश हिस्ट्रीशीटर था। जानकारी के अनुसार योगेश की घर के बाहर ही दुकान है। आज सुबह योगेश अपनी दुकान पर बैठा हुआ था उसी समय योगेश ने अपनी कनपटी से तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुचें जहा पर उन्हें योगेश का शव लहूलुहान हालत में मिला। मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुची लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर नें खुद को गोली मारी है जिससे उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

देखे वीडियो:

 

 

विवेक कुमार (सीओ मंगलौर)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments