Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडऋषिकेश: विकास कार्यों में तेजी, स्ट्रीट लाइट मरम्मत और नए पोल लगाने...

ऋषिकेश: विकास कार्यों में तेजी, स्ट्रीट लाइट मरम्मत और नए पोल लगाने का कार्य शुरू

नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत नवनिर्वाचित बोर्ड गठन होने के उपरांत तथा आदर्श आचार संहिता हटने की पश्चात विकास कार्यों में तेजी लाई जा रही है ।

इसी के दृष्टिगत नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी 40 वार्ड में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत एवं नए पोलों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है । इसके साथ ही सभी स्ट्रीट लाइट पोल में नंबरिंग का कार्य भी किया जा रहा है।

शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा सभी नवनिर्वाचित पार्षदगणों से से अपील की गई है कि अपने वार्ड के अंतर्गत ऐसे सभी लाइट को बदल लें जो खराब है तथा ऐसे सभी पोल जिनमे स्ट्रीट लाइट नहीं लगायी गयी है उनमे स्ट्रीट लाइट लगवा ले।

नगर निगम द्वारा सभी मुख्य मार्गों,चौराहों , घाट आदि क्षेत्रों में भी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है।

शंभू पासवान महापौर नगर निगम ऋषिकेश द्वारा अवगत कराया गया है कि नगर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। प्राथमिकता के साथ स्ट्रीट लाइट, सड़क, स्वच्छता आदि कार्यों को पूर्ण किया जाएगा।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments