Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटी हुई है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि तीर्थयात्रियों को सुविधाजनक और सरल दर्शन प्रदान करने के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं पर काम किया जा रहा है। इस वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई, श्री केदारनाथ धाम के 2 मई और श्री गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को खुलेंगे।

प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के निर्देश पर पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को चारों धामों की यात्रा तैयारियों का आंकलन करने की जिम्मेदारी दी है। इसमें सचिव संस्कृति युगल किशोर पंत को केदारनाथ धाम की यात्रा तैयारियों की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। पंत ने केदारनाथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए तीर्थयात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।

इसके अलावा, आईएएस नीरज खैरवाल ने यमुनोत्री धाम मार्ग का निरीक्षण किया और शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली का दौरा किया। आगामी 11 अप्रैल को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में यात्रा तैयारियों की प्रगति पर बैठक होगी, जिसमें अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण के आधार पर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments