Wednesday, October 21, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडआतंकी हमले में शहीदों को रीजनल पार्टी ने निकाला कैंडल मार्च।

आतंकी हमले में शहीदों को रीजनल पार्टी ने निकाला कैंडल मार्च।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की ओर से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए क्रूर आतंकी हमले मे जान गंवाने वाले देश के कई निर्दोष शहीदों की आत्मा की शांति के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। तथा गांधी पार्क से घंटाघर तक कैंडल मार्च निकाला गया
देहरादून के राजपुर रोड स्थित गांधी पार्क मे अपने संबोधन मे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि इस कायरतापूर्ण और नृशंस कृत्य ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हम उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्राण गंवाए।

उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना ईष्टवाल ने अपील की कि इस दुख की घड़ी में सभी ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर शहीदों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उनके परिवारों के साथ एकजुटता दिखाई।
इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नवीन पंत ने राज्य वासियों से अपील की कि हम सब मिलकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें और देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लें।

शिवप्रसाद सेमवाल ने दुख जताते हुए कहा कि देश की सरकार को कश्मीर घटना पर सुरक्षा में लापरवाही की जिम्मेदारी लेनी होगी , उनको इस घटना पर जवाब देना पड़ेगा।देहरादून जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गोसाई ने कहा ने कहा कि हमने पिछले कई वर्षों में कश्मीर में हजारों करोड़ रुपए खर्च किए हैं, वो इस देश के टैक्स पेयर का पैसा है।

जगमोहन झिंकवाण ने कहा कि 370 ये बोलकर हटाया गया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा , लेकिन उसके बाद भी मुठभेड़ की कई घटनाएं हुईं, लोगों की हत्याएं हुईं और अभी तक कश्मीरी पंडितों को वहां पूरी तरह से बसाया नहीं गया है।
कृष्णा चौहान ने कहा कि विपक्ष की पार्टियों को बेतुकी और बेवजह की बयानबाजी से बचना चाहिए , कंस्ट्रक्टिव क्रिटिसिज्म का रवैया अपनाते हुए कठिन सवाल पूछने चाहिए और सरकार की जवाबदेही तय करनी चाहिए , क्योंकि यही एक लोकतांत्रिक देश की पहचान होती है,

लेकिन ऐसी कोई भी हरकत नहीं करनी चाहिए जिसका फायदा दुश्मन देश उठा सके , लोकतांत्रिक दायरे की सीमाएं याद रखनी चाहिए।
ये समय एक रहने का समय है और दुश्मन को हर तरीके से जवाब देने के लिए तैयारी का समय है ।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments